मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज के द्वार का विधायक सोमेन्द्र तोमर ने किया भूमि पूजन

 

मेरठ ब्लॉक के ग्राम खेड़ा बलरामपुर में मंगलवार को मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने ग्रामवासियों के साथ राजा प्रतिहार गुर्जर सम्राट मिहिर भोज द्वार का भूमि पूजा किया। ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए गुर्जर महासभा के अध्यक्ष भंवर सिंह ने बताया कि मिहिर भोज (अनु. 836 ई. – 885 ई.), अथवा प्रथम भोज, गुर्जर-प्रतिहार राजवंश के राजा थे। जिन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी हिस्से में लगभग 49 वर्षों तक शासन किया और इनकी राजधानी कन्नौज (वर्तमान में उत्तर प्रदेश में) थी। इनके राज्य का विस्तार नर्मदा के उत्तर में और हिमालय की तराई तक, पूर्व में वर्तमान बंगाल की सीमा तक माना जाता है। मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार में जितना राजाओं और महापुरुषों को सम्मान दिया गया है उतना पूर्ववर्ती सरकारों में किसी भी महापुरुषों को नहीं दिया गया भाजपा सरकार ने हर वर्ग को साथ लेकर कार्य किया है और लोगों को सुरक्षित माहौल देने के साथ-साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया है महापुरुषों एवं राजाओं को सम्मान देने के क्रम में आज ग्राम खेड़ा बलरामपुर में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के नाम से द्वारका भूमि पूजन किया गया है साथ मेरठ दक्षिण विधानसभा में महापुरुषों के नाम से गेटो को बनवाने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र का विकास सभी लोगों के सहयोग से किया गया है। मेरठ ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने मेरठ में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया है। जिसके लिए वह सरकार का हार्दिक धन्यवाद करते हैं
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल, गुर्जर सभा से वीरेंद्र, संजीव गुर्जर, ग्राम प्रधान बृजभूषण, योगेंद्र प्रधान, सुनील प्रधान, दिनेश प्रधान, महेंद्र प्रधान, राजपाल प्रधान, मंडल महामंत्री राहुल गुर्जर, सचिन गुर्जर, ललित मोरल, अनिल, मनोज शर्मा प्रधान, नरेंद्र विकल, विकास भड़ाना, नरेश गुर्जर, मोनू बैसला, सोलु गुर्जर आदि मौजूद रहें।

Related posts

भारत में शिक्षा का सुधार अत्यन्त आवश्यक- योगेश मोहन गुप्ता

Ankit Gupta

भारतीय किसान यूनियन का धरना लगातार 86वें दिन सिवाया टोल प्लाजा मेरठ पर जारी रहा

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने की मासिक बैठक।

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News