बिनौली: बरनावा गांव निवासी सर्वदमन त्यागी एडवोकेट को भारतीय जनता पार्टी के प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ का पश्चिमी क्षेत्र संयोजक मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा पश्चिम यूपी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने की है। नियुक्ति पर जसबीर सोलंकी, अनिल तोमर, सचिन त्यागी, मंडल अध्यक्ष राजीव धामा, मास्टर अनीश कुरेशी, डॉ. सतेंद्र प्रजापति, महीपाल कश्यप, दीपक राजपूत, दीपक शर्मा एडवोकेट, डॉ. मनोज धामा आदि ने हर्ष व्यक्त पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।
previous post