बागपत। विपुल जैन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप के प्रथम बार आगमन पर उनका फूल-मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। साथ ही उनके सम्मान में गगन भेदी नारे लगाए।
उसके बाद उन्होंने राष्ट्र वंदना चौक पर स्थापित क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल व असफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा बागपत के जिला उपाध्यक्ष जयकुमार, संजय रुहेला, नगर अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, विपिन रुहेला, हरिशंकर सेनी, यशपाल सिंह, संजय कश्यप ,अनिल चौहान, रणवीर चौधरी, अशोक नेता जी,अमित उपाध्य्याय ,सुशील उपाध्याय,केपी जगिड,सोनू गुप्ता, सचिन राणा, हीरा ,नीरज उपाध्याय, कपिल, अजय कश्यप, जयप्रकाश चौहान आदि थे।