मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

बागपत के  बरनावा में आम आदमी पार्टी की हुई बैठक

 

बागपत- बरनावा गांव में सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें आप के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शकील मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार के चलते प्रदेश के हालात बदतर हैं।

प्रदेश सह प्रभारी शकील मलिक ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक दल आमजन की अपेक्षाओं पर खरे नही उतर रहे हैं। कोई भी। दल घोषणा पत्र में किये गए वायदों पर खरे नही उतरते है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो कहा वो कर दिखाया। हमारी सरकार ने दिल्ली में किये गए सभी वायदों को पूरा कर मिसाल पेश की है। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी जनता को गुमराह कर रहे हैं। आज प्रदेश के हालात खराब है। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। अपराध चरम पर है। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी। प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव जब से भाजपा सरकार आयी है तब से अपराधीकरण बढ़ गया है। हमे मुद्दों की राजनीति करनी है। हमने जो कहा वो करके दिखाया है। जिसका जीता जागता प्रमाण दिल्ली में देखा जा सकता है। सभी राजनीतिक दल बुनियादी सुविधाओं को मुहैय्या कराने के बजाय जाति धर्म मे बांटकर राजनीति करते हैं। आम आदमी पार्टी काम की बात करती है। अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी की सुविधा होनी चाहिए। जिसके लिए राजनीति को सुधारना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी ही आपको सभी सुविधा दे सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता मौलाना शाहनवाज अब्बासी ने दिल्ली के विकास माडल को सराहा तथा केजरीवाल सरकार की उपलब्धियाँ बताई। इस दौरान सपा छोड़कर अब्दुल हमीद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अक्षय आर्य के संचालन में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह, सामाजिक इरशाद अल्वी, जब्बार ह्रर्रा, इरफान, इकबाल आदि उपस्थित रहे।

 

Related posts

महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

बागपत के पाली गांव में सीएनजी पंप का हुआ शुभारंभ

वैश्य शिरोमणि दानवीर भामाशाह की जयंती भारतीय वैश्य परिवार महासंघ द्वारा धूम धाम से मनाई

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News