मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

किशोरियों को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिनौली। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियों को बहला फुसला कर ले जाने के नामदर्ज आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार कर किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बागपत न्यायालय में पेश किया।

एक गांव से गत चार दिन पूर्व एक युवक दो किशोरी ममेरी व फुफेरी बहनों को बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गये था। इस संबंध किशोरियों के परिजनों ने बिनौली थाने पर गांव के ही एक युवक के नामदर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामदर्ज आरोपी आलीम पुत्र शम्मे निवासी दोझा को धनोरा दोझा चौराहे से दोनों किशोरियों के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान उसका साथी फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला पुलिस आरक्षी की देखरेख में किशोरियों का मेडिकल कराकर उन्हें ब्यान के लिये कोर्ट में भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 363, 366, 376, 328, 3/4 पोक्सो एक्ट की धाराओं में कार्यवाही करते हुये उसे बागपत न्यायालय में पेश किया।

Related posts

वरिष्ठ नागरिकों ने किया शिक्षकों को सम्मानित

मेरठ दर्पण न्यूज़ अपडेट

महापंचायत में भारी संख्या में पहुचने का किया आवाहन

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News