मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

पुष्प वर्षा के साथ तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया

 

बिनौली। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आदेश अनुसार कोविड-19 का पालन करते हुए बिनौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में बच्चों के आगमन पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों का तिलक लगाकर व पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया।

प्रधानअध्यापिका कविता सिंह, रेणु पंवार, मीनू ढाका, संगीता देवी, ममता रानी, दिव्या चौधरी, विनय कुमार ने विद्यालय को फूल मालाओं, झालरों से सजाया ओर बच्चों के लिए सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की तथा प्रधानाध्यापिका कविता सिंह ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर, तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा करते हुये विद्यालय में बच्चों का प्रवेश किया। साथ ही विद्यालय की रसोइयों का भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बच्चों को मध्यान्ह भोजन में फल व मीनू के अनुसार रोटी सब्जी बनाकर बच्चों को भोजन कराया गया।

 

Related posts

महर्षि दयानंद की विचारधारा से होगा राष्ट्र उन्नत:आर्यवेश

संविधान में निहित दायित्वों का पालन करने की दिलाई शपथ

खंड शिक्षाधिकारी को अध्यापकों ने दी विदाई

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News