मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

रात में कड़ाके की ठंड के लिए हो जाइए तैयार

सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में पारा जाएंगा 2 डिग्री से नीचे

मेरठ। ठंड से अगर निजात मिलने की बात सोच रहे हैं तो भूल जाइए। मेरठ,मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेट से भी नीचे जाएगा। ऐसा मौसम विभाग का मानना है। मौसम विभाग की माने तो क्रिसमस के बाद कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू होगी। जिसमें रात में ठंड का प्रकोप अधिक बढे़गा। इससे पश्चिम उप्र में तापमान 1 डिग्री सेंटीग्रेट तक भी जा सकता है। हालांकि सुबह के कोहरे ने लोगों के अभी से परेशान करना शुरू कर दिया है। हाईवे पर कोहरे के कारण हादसों की संख्‍या में भी इजाफा हो गया है। कोहरे की वजह से लोगों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। हालाकि लगभग 10 बजे के बाद निकली धुप ने लोगों का ठंड से राहत दे रही है।

बुधवार देर रात न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम पांच डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। रात में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। मुजफ्फरनगर में रात के तापमान में गिरावट हुई और यह 2.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं सहारनपुर में भी तापमान लगभग दो डिग्री तक रहा। हालाकि मेरठ में तापमान कुछ राहत देनी वाली रही। यहां तापमान पांच डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। औसतन अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कोहरे की आशंका जतायी है। क्रिसमस के बाद एक बार फिर से शीतलहर का सामना पश्चिम उ्रप के लोगों को करना पड़ सकता है।

26 से पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी और बारिश का दौर शुरु होगा जिसके बाद पश्चिम उप्र में इसका व्यापक असर पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो क्रिसमस के बाद पश्चिम में ठंड और बढ़ेगी। इसका कारण पहाड़ों में वर्फबारी बताया जा रहा है। इनका कहना है कि दिन में धुप निकलने से राहत तो मिलेगा, पर रात और सुबह ठिठुरने वाली ठंड पड़ेगी। ठंड के वजह से अलर्ट भी जारी है।हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम पल-पल बदल रहा है। जिसके कारण अभी ठंड से कुछ राहत मिली हुई है।

Related posts

मरीजों को मिले अच्छा उपचार,पौष्टिक भोजन, अपने परिवार के सदस्यों की तरह करें उनका उपचार- जिलाधिकारी

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय परिवार ने की महादेव की आराधना

Ankit Gupta

हमें अपने अधिकारां का ही प्रयोग नही करना चाहिए अपने कर्त्तव्यो के प्रति भी सजग रहना चाहिए- डॉ नवीन सिंह

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News