मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

महावीर सिंह त्यागी अध्यक्ष व शिवम गुप्ता संयुक्त सचिव प्रकाशन निर्वाचित

मेरठ- मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। चुनाव में अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह त्यागी व महामंत्री पद पर सचिन चौधरी विजयी हुए हैं। उधर, जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कचहरी में जीत का जश्न मनाया। विजेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया।

मेरठ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2020=21 की मतगणना शनिवार को कचहरी परिसर स्थित पंडित नानक चंद सभागार में हुई। करीब 3:00 बजे तक अध्यक्ष व महामंत्री समेत सभी पदाधिकारियों के मतों की गिनती का कार्य पूरा हो गया।

इन्होंने मारा चुनाव में मैदान

चुनाव में अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह त्यागी पैनल के महावीर सिंह त्यागी विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रवि कांत भारद्वाज को पराजित किया है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर आशीष चौरसिया व लिलि यादव उर्फ यशोदा यादव, महामंत्री पद पर सचिन चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार सोम, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर रजत वशिष्ठ, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर रविंद्र कुमार वर्मा व संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर शिवम गुप्ता BHU-IIT वाराणसी से विधि स्नातक है शिवम गुप्ता। विजयी हुए हैं। मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा कर दी गई।

Related posts

आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत मेरठ मण्डल के अधिकारियों ने की वीडियो कॉन्फ्रेंस

Ankit Gupta

सुभारती आंदोलन की जनक संघमाता ‘‘डा. मुक्ति भटनागर‘‘ पंचतत्व में विलीन

एमएलसी चुनाव में धर्मेंद्र भारद्वाज विजयी घोषित, आर0ओ0 ने दिया प्रमाण पत्र

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News