मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर योग प्रतियोगिता का आयोजन

योग विज्ञान संस्थान पंजीकृत पूर्वी जिला मेरठ द्वारा संतोष वाटिका केंद्र पर 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुनील सेन ने किया। सर्वप्रथम संस्था के जिला संरक्षक धनीराम द्वारा ध्वज फहराया गया। सारिका व अक्षमा द्वारा शंख ध्वनि से कार्यक्रम का उद्घोष किया गया। राष्ट्रगान के साथ ही देश भक्ति की बयार बही।
संस्थान द्वारा योगासन प्रतियोगिता के अंतर्गत गरुड़ासन, गौरक्षासन, सर्वांगासन व मत्स्यासन का अनेक प्रतियोगियों ने प्रदर्शन किया। 3 जज के निर्णायक मंडल द्वारा किरण को गरुणासन व मत्स्यासन में प्रथम घोषित किया गया गौरक्षासन में रीता प्रथम स्थान पर रही। करण पब्लिक स्कूल योग केंद्र के साधक दिलमणि सर्वांगासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम व देवकरण गर्ग द्वितीय रहे। मणिका लाल कुर्ती केंद्र मत्स्यासन में द्वितीय रही। गरुड़ासन में सूरजभान दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के उपरांत योग साधकों ने खो खो खेल का आनंद लिया। संस्थान के पूर्वी जिले के 12 केंद्रों से आए सैकड़ों साधकों ने अपने अपने घर से लाए भोजन को एक दूसरे में बात कर सहभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में अक्षमा जिला मंत्री , सारिका, दयाराम शर्मा, राम अवतार त्यागी, इंदिरा जी, अशोक सुधाकर, राजेंद्र सिंघल, विपुल सिंघल व मुकुल सिंघल सहित अनेकों साधक मौजूद रहे।

Related posts

क्षेत्रीय मंत्री का किया सम्मान,सम्मान में दी कार

सशक्त भारत की अवधारणा को मजबूत करती है नयी शिक्षा नीति- डॉ0 सुधीर गिरि

सुभारती विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर, शहीदों की स्मृति में पौधे रोपे गए

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News