मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठराजनीति

क्षेत्रीय मंत्री का किया सम्मान,सम्मान में दी कार

मेरठ- प्रजापति समाज मेरठ के द्वारा इन्द्रपाल बजरंगी के भारतीय जनता पार्टी में क्षेत्रीय मंत्री बनने पर सम्मान समारोह किया गया ओर अर्टिगा कार भेंट की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल रहे।

क्षेत्रीय मंत्री को कार की चाबी देते सभा मे उपस्थित लोग

कंकरखेड़ा गिरधारी गार्डन में आज प्रजापति समाज की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज ने आपसी सहयोग से मिलकर मारूति की अर्टिगा कार की चाबी इन्द्रपाल बजरंगी को सौंपी गई। और सम्मान भी किया गया। प्रजापति समाज ने क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का भी धन्यवाद करते हुए सम्मान किया।

इस अवसर पर मोहित बेनीवाल ने प्रजापति समाज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रजापति समाज हमेशा भाजपा का सच्चा साथी रहा है। और राष्ट्र एवं देश कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेता है।

सभा को सम्बोधित करते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष

इन्द्रपाल बजरंगी ने अपने सम्मान एवं गाड़ी के उपहार के लिए समाज के सभी लोगों का हाथ जोड़कर धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिला अध्यक्ष अनुज राठी स्वामी रामेश्वर, डॉ राजकुमार बजाज संदीप सिंघानिया श्यामवीर प्रजापति, राजकुमार प्रजापति आदि ने संबोधित किया।

सभा मे उपस्थित लोग

इस अवसर पर सुनील प्रजापति सतीश प्रजापति महेंद्र प्रजापति हीरालाल प्रजापति सत्य प्रकाश फौजी प्रदीप प्रजापति देवेंद्र प्रजापति अनिल प्रजापति राकेश प्रजापति खुशीराम प्रजापति बृजपाल प्रजापति अनिल प्रजापति सचिन नंदपुरा घनश्याम प्रजापति सत्येंद्र प्रजापति वेदपाल प्रजापति रामपाल प्रजापति ज्ञान चंद प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Related posts

थाना कंकरखेडा पुलिस द्वारा गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिवारजनों के सुपुर्द किया गया

Ankit Gupta

सिवाया टोल पर चिकित्सा जाँच शिविर लगाया गया

Ankit Gupta

कंकरखेड़ा में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगनन्नाथ जी की रथ यात्रा

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News