रजनीश पुत्र अशोक गिरी निवासी खटकी थाना किला परीक्षितगढ़ जिला मेरठ ने थाना कंकरखेडा पर आकर सूचना दी कि आवेदक का भाई मोहित गिरी उम्र करीब 30 वर्ष दिनांक 07.12.2022 को समय 18.10 बजे सरधना फ्लाईओवर के पास से घर के लिए निकला था जो अभी तक वापस घर नही आया है। जिसको काफी तलाश करने पर भी नहीं मिला, जिसके सम्बन्ध में थाना कंकरखेडा पर दिनांक 08.12.2022 को रपट नं0 48 समय 14.40 बजे गुमशुदगी अंकित की गयी थी। आज दिनांक 12.12.2022 को थाना कंकरखेडा पुलिस द्वारा गुमशुदा मोहित गिरी को सकुशल दिल्ली से बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा को बरामद करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक कंकरखेडा उत्तम सिंह राठौर
उ0नि0 प्रशान्त कुमार थाना कंकरखेडा मेरठ
का0 907 दीपक कुमार थाना कंकरखेडा मेरठ
का0 3214 अश्वनी कुमार थाना कंकरखेडा मेरठ