मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

व्यापारियों का शोषण बंद नहीं हुआ तो जी एस टी दफ्तर पर कर देंगे तालाबंदी- पं0 आशु शर्मा

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के द्वारा गढ़ रोड स्थित ग्रांड किंगडम मंडप में संगठन का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं0 आशु शर्मा रहे।
कार्यक्रम का संचालन से शहर अध्यक्ष हाजी शरिक ने किया
कार्यक्रम में गढ़ रोड व्यापार मंडल की कमैटी का गठन किया गया जिसमें अभिषेक कौशिक को जिला उपाध्यक्ष व नौशाद आलम कमालपुर को अध्यक्ष व 31 पदाधिकारी विभिन्न पदों पर घोषित किए गए तथा व्यापारियों के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं0 आशु शर्मा ने कहा कि जिले में व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जी0 एस0 टी0 विभाग के द्वारा छोटे व्यापारियों का छापों के नाम पर उत्पिडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर जरूरत पड़ी तो संगठन जी एस टी दफ्तर पर हजारों व्यापारियों को लेकर तालाबंदी करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कौशिक ने कहा कि मेरठ विकास प्राधिकरण के द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है अभी गढ़ रोड पर एमडीए के द्वारा व्यापारियों की 10 दुकानों को बिना किसी पूर्व सूचना है नोटिस के तोड़ दिया गया इस तरह की घटनाएं संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से सरदार मंजीत सिंह कोछड़,सरताज गाजी,पीयूष वशिष्ठ,जिला अध्यक्ष विजय ओबराय, मंडल प्रभारी धर्मेंद्र मलिक,जिला महामंत्री रजनीश भाटी, प्रवीण वसिष्ठ,अशोक शर्मा,
भारत गुप्ता,मंसूर भाई, संजय शर्मा, यतेंद्र शर्मा प्रधान माछरा,श्याम परुथी, मनोज चौधरी, शम्भु पहलवान,आशिष पवार, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने हस्तिनापुर में किया अर्हं दर्शनम का शिलान्यास, ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

8 अक्टूबर को लखनऊ मे वैश्य स्वाभिमान महापंचायत करेगी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना।

Ankit Gupta

*शोभित विश्वविद्यालय में हेपेटाइटिस जागरूकता पर ई वेबीनार*

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News