मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने हस्तिनापुर में किया अर्हं दर्शनम का शिलान्यास, ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

मेरठ। मेरठ के हस्तिनापुर पहुंचे केंद्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिह पटेल ने अर्हं दर्शनम केंद्र का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने महाभारत काल से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। केंद्रीय मंत्री के साथ विभाग के कई अधिकारियों के अलावा भाजपा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

गुरुवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ महाभारत कालीन एतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन पांडव टीले का भ्रमण किया। साथ ही यहां पर मौजूद अमृतकूप, रघुनाथ महल, प्राचीन जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर, प्राचीन पांडेश्वर मंदिर आदि का भ्रमण कर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से इनकी स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने इनके संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को जल्द ही धरातल पर लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के. बालाजी को केंद्र सरकार द्वारा हस्तिनापुर में बनाए जाने वाले म्यूजियम के लिए जल्द से जल्द जमीन को चिन्हित कर विभाग को आवंटित करने की बात कही। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अर्हं दर्शनम केंद्र का शिलान्यास किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भारत सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि महाभारत कालीन एतिहासिक नगरी एक प्राचीन विरासत है, जिसे संरक्षित करना होगा। इसके लिए भारत सरकार संकल्पित है। हमारे देश को आज भी विश्व गुरु के नाम से जाना जाता है, इसलिए भारत में वह हर चीज है जो अन्य देशों में नहीं है।इस अवसर पर उनके साथ मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, भाजपा के जिला अध्यक्ष अनुज राठी के अलावा अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

24 घंटे में 173 नए केसों के साथ हुआ कोरोना ​विस्फोट,

Mrtdarpan@gmail.com

चार जिलों को छोड़कर पूरा प्रदेश हुआ अनलॉक

अब तक 137907 व्यक्तियों की हुई जाॅच, 3133 मिले पॉजिटिव, मृत्यु दर में आई कमी

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News