मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

प्रभु नामजप के कारण प्रह्लाद भक्त शिरोमणि कहलाये- आचार्य रविशंकर महाराज

https://youtu.be/mpnPrSYAIoo

 

कंकरखेड़ा पैठ बाजार स्थित मंदिर महादेव में चल रही श्रीमदभागवत कथा में प्रवचन करते हुए कथावाचक आचार्य रविशंकर महाराज ने प्रह्लाद चरित्र का वर्णन किया। आचार्य रविशंकर महाराज ने भक्तो को बताया कि गजेंद्र मोक्ष की कथा में जीवन के अंतिम क्षणों में गजेंद्र ने भगवान हरि को पुकारा। गजेंद्र की पुकार सुनकर प्रभु गजेंद्र के प्राणों की रक्षा करते हैं।
धरा पर जब जब धर्म क हानि होती है एवं जब अधर्म बढ़ता हैं। तब प्रभु अवतार लेकर धर्म की रक्षा तथा पापियों का उद्धार करते हैं। श्रीकृष्ण जन्म का भी इसी लिए हुआ था। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बनाया गया। जिसमे सभी भक्तो ने नन्द के आनंद भयो जय हो नन्द लाल की भजन पर घूमते हुए ख़ुशी मनाई। कथा के मुख्य यजमान दिलीप सिंह (पूर्व आयुक्त ), आयोजक कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, केके गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी, पार्षद राजेश खन्ना, अशोक चोपड़ा, अंकित गुप्ता, शांतनु त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

11 वें वार्षिक खेलोत्सव में लगभग 900 खिलाडियों ने किया प्रतिभाग

Ankit Gupta

मुठभेड़ के बाद बदमाशों से लगभग 05 करोड 20 लाख की कीमत का सामान बरामद, अभियुक्तगण गिरफ्तार

Ankit Gupta

प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का जायजा लिया

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News