कंकरखेड़ा पैठ बाजार स्थित मंदिर महादेव में चल रही श्रीमदभागवत कथा में प्रवचन करते हुए कथावाचक आचार्य रविशंकर महाराज ने प्रह्लाद चरित्र का वर्णन किया। आचार्य रविशंकर महाराज ने भक्तो को बताया कि गजेंद्र मोक्ष की कथा में जीवन के अंतिम क्षणों में गजेंद्र ने भगवान हरि को पुकारा। गजेंद्र की पुकार सुनकर प्रभु गजेंद्र के प्राणों की रक्षा करते हैं।
धरा पर जब जब धर्म क हानि होती है एवं जब अधर्म बढ़ता हैं। तब प्रभु अवतार लेकर धर्म की रक्षा तथा पापियों का उद्धार करते हैं। श्रीकृष्ण जन्म का भी इसी लिए हुआ था। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बनाया गया। जिसमे सभी भक्तो ने नन्द के आनंद भयो जय हो नन्द लाल की भजन पर घूमते हुए ख़ुशी मनाई। कथा के मुख्य यजमान दिलीप सिंह (पूर्व आयुक्त ), आयोजक कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, केके गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी, पार्षद राजेश खन्ना, अशोक चोपड़ा, अंकित गुप्ता, शांतनु त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।