मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

पुण्यतिथि पर याद किए स्वामी विवेकानंद

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कंकरखेड़ा में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई गई।भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अनूसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अधिवक्ता अजय दीवान द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अजय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के एक महान चिंतक, महान देशभक्त, दार्शनिक, युवा संन्यासी, युवाओं के प्रेरणास्रोत और एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। स्वामी विवेकानंद ने अपने ज्ञान तथा शब्दों द्वारा पूरे विश्व भर में हिंदू धर्म के विषय में लोगों का नजरिया बदलते हुए लोगों को अध्यात्म तथा वेदांत से परिचित कराया था। उन्होंने ही विश्व भर को भारत के अतिथि देवो भवः, सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकार्यता के विषय से परिचित कराया।स्वामीजी आध्यात्मिक विचारों वाले एक असाधारण व्यक्तित्व के धनी महापुरुष थे। उनका धार्मिक जीवन तब शुरू हुआ जब वे परमहंसजी से मिले और उन्हें अपना गुरु स्वीकार किया। उन्होंने वैदिक आंदोलन का विश्व स्तर पर नेतृत्व किया और पश्चिमी देशों में सनातन धर्म के दर्शन को पेश किया। उन्होंने सनातन धर्म को एक महत्वपूर्ण विश्व धर्म के रूप में स्थापित करने में मदद की। उन्हें शास्त्रों, वेदों, उपनिषदों, पुराणों, भागवत गीता आदि का गहन ज्ञान था। विवेकानंद जी ने कर्म योग,भक्ति योग, राज योग और ज्ञान योग के जानकार होने के साथ सिद्ध योगी भी थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यादवेन्द्र सिंह, हितेश मौर्य, एडवोकेट उदबोध सिंह,बृजपाल सिंह,कंचनराज, विनोद,संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

मेरठ के सरधना में दो युवतियों की हत्‍या।

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव-गोलियां चली, कई घायल

एक सेल्फी देश के नाम लेने के लिए उमड़े मेरठवासी

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News