मेरठ दर्पण
Breaking News
विशेष

बारिश में आ रही मक्खियों से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

बारिश में हमें अक्सर मक्खियां देखने को मिलती है। मॉनसून में घर में हर जगह मक्खियां भिनभिनाने लगती है। कभी-कभी मक्खियां बार-बार हमारे फेस और हाथों पर बैठती रहती है। मक्खियों की वजह से हम शांति से खाना भी नहीं खा पाते। इस वजह से हमें बहुत ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए मक्खियों से निजात पाना जरूरी है। अगर आप भी मक्खियों से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। घरेलू उपायों से मक्खियों से दूर रह जा सकता है। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं। मक्खियों को भगाने के लिए कपूर बहुत उपयोगी है। आप कपूर की धूप करके पूरे घर में उसका धुआं फैला दें। इससे मक्खियां दूर चली जाएगी। इसके अलावा नीलगिरी, लैवेंडर लेमन ग्रास ऑयल का उपयोग मक्खियों को भगाने के लिए किया जा सकता है। इसका एक स्प्रे बना लें।और अलग-अलग जगहों पर छिडकें। इससे मक्खियां दूर भाग जाएगी। आप एक एप्पल ले लें। अब इस एप्पल में लोंग को चुभा दें। अब इस एप्पल को ऐसी जगह पर रखें जहां पर ज्यादा मक्खियां आ रही हो। इससे मक्खियां दूर चली जाएगी। इन उपायों को अपनाकर आप मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं। दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Related posts

Beauty Pageant: पल्लवी सिंह ने जीता मिसेज़ यूनिवर्स डिवाइन का ताज

Ankit Gupta

मध्य प्रदेश: बंध पड़ी कोयला खदान में जहरीली गैस से चार की मौत

cradmin

प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर बेरोजगार बना रोजगार देने वाला

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News