मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव-गोलियां चली, कई घायल

मेरठ-इंचोली थाना क्षेत्र के ग्राम कस्तला में बच्चों की लड़ाई और पंचायत चुनाव की रंजिश में रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। एक युवक को गोली लगी है, जबकि दो छर्रे लगने से घायल हैं। मारपीट-पथराव में करीब 12 लोग चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हालात सामान्य है और पुलिस बल मौके पर तैनात है।

ग्राम कस्तला निवासी रवि का त्रिलोक के बेटे से करीब 10 दिन पहले विवाद हो गया था। उस वक्त दोनों पक्षों ने मामला सुलझा लिया। रविवार सुबह दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। एक पक्ष से त्रिलोक के पैर में गोली लगी है। दूसरे पक्ष से दीपक और तिलकराम नागर गोली के छर्रे लगने से घायल हुए हैं। दोनों की पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि गांव में करीब 30 राउंड फायरिंग हुई है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि 10 दिन पूर्व हुए विवाद में संघर्स हुआ है। मामले में दोनों पक्षों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Related posts

नवागत आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ ने किया कार्यभार ग्रहण

Ankit Gupta

वैज्ञानिक चमत्कारों के प्रदर्शन-व्याख्यान का हुआ आयोजन

हर घर तिरंगा विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News