मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी अब्बक्का जी का बलिदान दिवस मनाया

 

स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा सुभारती लॉ कॉलिज में मासिक सुभारती दिवस का अयोजन किया गया। जिसमें भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी अब्बक्का जी को उनके बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर नमन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खालसा हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष हरप्रीत मान, कार्यक्रम अध्यक्ष सुभारती लॉ कॉलिज के प्राचार्य डा. वैभव गोयल भारतीय, संस्कृति विभागाध्यक्ष डा. विवेक कुमार, अभिषेक गोहेत एवं कुलदीप नारायण ने रानी अब्बक्का जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
संस्कृति विभाग के सचिव कुलदीप नारायण ने कहा कि रानी अब्बक्का चौटा ने पुर्तगालियों के साथ युद्ध करते हुए मॉ भारती की सेवा की। उन्होंने रानी अब्बक्का का विस्तृत जीवन परिचय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सुभारती लॉ कॉलिज के प्राचार्य डा. वैभव गोयल भारतीय ने कहा कि रानी अब्बक्का ने सशक्त नारी होने का गौरवान्वित उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय नारी ने हर दौर में अपने साहस से देश की सेवा की है।
संस्कृति विभागाध्यक्ष डा.विवेक कुमार ने बताया कि हर माह सुभारती विश्वविद्यालय में संस्कृति विभाग द्वारा भारत के महापुरूषों एवं वीरांगनाओं की जयंती व पुण्यतिथि सुभारती दिवस के रूप में मनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि देश को विश्वगुरू बनाने के लिये युवा पीढ़ी में संस्कारों को रोपित करना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा अपने समस्त विद्यार्थियों को महापुरूषों के संस्कारों से प्रेरणा दिलाई जा रही है। धन्यवाद ज्ञापन डा. मनोज त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर अभिषेक गोहेत, हर्षवर्धन कौशिक, अमित कुमार, आमिर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

वाहन चलाते समय संयम व सावधानी आवष्यक-जिलाधिकारी

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को जिलाधिकारी ने व सदस्यो को जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिलायी शपथ

नाले में गिरी भैंस काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News