मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

सरधना थाना क्षेत्र में मिला युवक का शव

 

मेरठ-सरधना थाना क्षेत्र के छबड़िया गांव के बीच से निकल रहे रजवाहे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को रजवाहे से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया।
शव की पहचान नहीं हो सकी जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरके उसे मोर्चरी भेज दिया है। मृत युवक की आयु करीब 30 साल बताई जा रही है।आज युबह गांव छबड़ियां के बीच से निकल रहे रजवाहे में ग्रामीणों ने एक शव को पड़ा देखा। शव रजवाहे के किनारे में पत्थरों के बीच फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना सरधना पुलिस केा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। शव पूरी तरह से फूल गया था। चेहरा भी फूला होने के कारण वह पहचान में नहीं आ रहा था। ग्रामीणों से और आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई गई। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव को अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related posts

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mrtdarpan@gmail.com

ब्लॉकचैन तकनीक के विषय पर वेबिनार का आयोजन

Ankit Gupta

यूपी का पहला पुलिस कोविड अस्पताल मेरठ में

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News