मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्ली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुद को किया क्वारंटीन

 

 

दिल्ली- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अपना असम दौरा रद्द कर दिया है। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाने से प्रियंका ने दौरा रद्द किया है। खुद इसकी जानकारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी। प्रियंका ने कहा कि वह खुद को क्वारंटाइन हो गई हैं।

वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थीं। उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई। जिसमें कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। प्रियंका ने कहा कि इस असुविधा के लिए मैं माफी मांगती हूं, मैं कांग्रेस विजय की कामना करती हूं।

रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित

हालांकि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वॉड्रा कोरोना संक्रमित हैं। रॉबर्ट वॉड्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी आए दिन चुनावी कार्यक्रम में शामिल हो रही थीं। पिछले दिनों असम और बंगाल में प्रियंका ने कई चुनावी रैली और सभाओं को संबोधित किया था।

Related posts

सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुयी जिला स्वच्छता समिति की बैठक

Ankit Gupta

पहले महिला को बंधक बनाकर मचाई लूट, फिर पैर छूकर बोला चोर- ‘बहन की शादी है, मुझे माफ़ करना’

जम्मू-कश्मीर: BSF जवानों की बस सड़क हादसे का शिकार, कई जवान घायल

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News