मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्ली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुद को किया क्वारंटीन

 

 

दिल्ली- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अपना असम दौरा रद्द कर दिया है। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाने से प्रियंका ने दौरा रद्द किया है। खुद इसकी जानकारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी। प्रियंका ने कहा कि वह खुद को क्वारंटाइन हो गई हैं।

वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थीं। उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई। जिसमें कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। प्रियंका ने कहा कि इस असुविधा के लिए मैं माफी मांगती हूं, मैं कांग्रेस विजय की कामना करती हूं।

रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित

हालांकि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वॉड्रा कोरोना संक्रमित हैं। रॉबर्ट वॉड्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी आए दिन चुनावी कार्यक्रम में शामिल हो रही थीं। पिछले दिनों असम और बंगाल में प्रियंका ने कई चुनावी रैली और सभाओं को संबोधित किया था।

Related posts

नागपुर के बाद अकोला में भी लगा लॉकडाउन, पुणे में नाइट कर्फ्यू का एलान

दिल्ली समेत 9 राज्यों में फिर बढ़ रहे कोरोना केस

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान कहा – व्यक्ति का अंत हार मानने तक नही होता।

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News