मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

वसीम के विरोध में उतरे उलमा, कहा मुस्लमानों के दिल को लगी ठेस

 

 

मेरठ (एजेंसी)- शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमियत उलमा ए हिंद मेरठ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन ने बताया कि वसीम के बयान से मुसलमानों के दिलों को ठेस लगी है। कुरान ए पाक अल्लाह की सबसे पवित्र किताब है। कुरान किसी इंसान पर नहीं बल्कि पैगंबर मोहम्मद साहिब पर नाजिल किया गया है। इसमें किसी तरह का परिवर्तन संभव नहीं है। निजी स्वार्थ के चलते अनर्गल बयान दे रहा है। कार्यकर्ता पोस्टर और बैनर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। समाज विरोधी गतिविधियों से शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद ने वसीम रिजवी को समाज से बहिष्कार करने की बात कही है। वसीम रिजवी ने कुरान की 26 आयतों को निकालने को लेकर मीडिया में बयान दिया है इसके साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। कहा है कि यह आयतें आतंकवाद को बढ़ावा देती हैं। वसीम की इस कार्रवाई से मुस्लिम धर्म गुरुओं में खासा रोष है। लखनऊ सहित देश के विभिन्न भागों में उनका विरोध हो रहा है। नायब शहर काजी ने एडीजी को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया।

Related posts

आज का समाचार पत्र

सुभारती विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी, राज्य मन्त्री कौशल किशोर होंगे शामिल

बागपत ओर शामली को जल्द मिलेगी पुलिस लाइन: डीजीपी

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News