मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

भाजपा ने किया किसान चौपाल का आयोजन

मेरठ दर्पण- मेरठ मंडल देहात भाजपा के अध्यक्ष रूपकिशोर शर्मा ने ग्राम सलेमपुर, गूमी, गगोल खेड़ा बलरामपुर और चंदसारा में किसान चौपाल का आयोजन किया। जिसमें कृषि विधेयक 2020 के संबंध मे विस्तार से चर्चा की गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सोमेंद्र तोमर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल का रहना हुआ। विधायक सोमेंद्र तोमर ने उपस्थित किसानों से कृषि विधेयक के फायदे व किसानों के लिए इस बिल की उपयोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा की। और इस बिल से किसानों को मिलने वाले फायदे के बारे में समझाया। ओर किसानों व ग्राम वासियों की अन्य समस्याएं भी सुनी और उनका समाधान किया। मंडल प्रभारी विजेंद्र अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
किसान चौपाल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा ने की व संचालन मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र विकल ने किया। इस अवसर पर महामंत्री राहुल गुर्जर व सचिन त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मंडल मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह, मंडल मंत्री प्रदीप गगोल, संजय शर्मा , मनोज शर्मा,सरताज सलेमपुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर योग प्रतियोगिता का आयोजन

Ankit Gupta

फास्‍टैग बिना अब नहीं करा सकेंगे गाड़ियों का थर्ड पार्टी बीमा,जान लीजिए 1 जनवरी से क्या होगे नियम

शुभ योग में योग के साथ साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्राकर्तिक से जुड़े हुए अनेक उपचार

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News