मेरठ दर्पण
Breaking News
मनोरंजन

अथिया-केएल राहुल की शादी: 3 दिनों तक चलेगा जश्न, सलमान-अक्षय- कोहली होंगे मेहमान

बॉलीवुड में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की खबरें फाइनल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया और केएल राहुल की शादी का जश्न 3 दिनों तक चलेगा। शादी इसी माह 23 जनवरी को होगी। शादी की सभी रस्में 3 दिन तक चलेंगी। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से किसी ने भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्रों की मानें तो शादी सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले में होगी।

शादी की रस्में 3 दिन तक चलेंगी
साल की सबसे बहुप्रतीक्षित शादी की तारीख आखिरकार आ ही गई। नए साल की शुरुआत के साथ ही ये भी कंफर्म हो गया है कि अथिया और केएल राहुल के रिश्ते को नया नाम मिलेगा. जी हां, आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। काफी समय से चर्चा थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन कोई भी परिजन इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है। क्योंकि मिली जानकारी के मुताबिक अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं।

इनकी शादी का फंक्शन 3 दिनों तक चलेगा। शादी की सभी रस्में 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच की जाएंगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम 21-22 को हल्दी-मेहंदी और संगीत कार्यक्रम के साथ मनाया जाएगा। वहीं अथिया और राहुल 23 जनवरी को सात फेरे लेने के बाद हमेशा के लिए साथ हो जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ये सारी रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले पर निभाई जाएंगी।

गेस्ट लिस्ट में किसका नाम?
अथिया और केएल राहुल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाएंगे। कहा जा रहा है कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस खुशखबरी से दोनों परिवार बेहद उत्साहित हैं। मेहमानों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है। जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गजों के शिरकत करने की संभावना है। शादी समारोह में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

Related posts

सुहाना खान को बिना मेकअप देख हैरान हुए लोग, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

cradmin

अब गुजराती फिल्म में भी नज़ारा आएँगे बॉलीवुड के शहंशाह। फीस सुनकर हो जाओगे दंग…

Ankit Gupta

क्या आप जानते हैं, ज़ी टीवी के ‘मीत’ में लीप के बाद अपने किरदार के हिसाब से बॉडी बनाने के लिए शगुन पांडे को लगे थे 3 महीने !

cradmin

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News