मेरठ दर्पण
Breaking News
राष्ट्रीय

भारतीय सेना के एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी और बाद में खुद को भी मारी गोली

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना के एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार दी. इनमें 2 जवानों की मौत हो गई और दो जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
हालांकि जवान ने अपने साथियों पर गोली क्यों चलाई, इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है.

सेना के सूत्रों के मुताबिक, पुंछ जिले के सुरनकोट स्थित सेना के 156 जवानों की एक इकाई में यह घटना हुई है. इस घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार, जवान ने शुक्रवार की सुबह अपने साथियों पर फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया और बाद में खुद के पेट में भी गोली मार ली. घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Related posts

जीवन में सफल होने का मंत्र देते हैं स्वामी विवेकानंद के ये विचार

Ankit Gupta

सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को अवमानना के लिए 4 महीने की जेल की सजा सुनाई

Ankit Gupta

देश मे 30 लाख के पार कोरोना का आंकड़ा

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News