मेरठ। सरधना में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सुबह हत्या की घटना से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मोके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शव की पहचान हो गई है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना थाना सरधना क्षेत्र के नंगला रोड की है। जहां पर एक युवक को शव लोगों ने पड़े देखा तो चारों ओर भीड़ जमा हो गई। मृतक युवक के गले पर धारदार हथियार से गला रेतने के निशान बने हुए थे। उसका आधा गला कटा हुआ था। शव पड़े होने की सूचना थाना पुलिस को दी। युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 22 वर्षीय साकिब पुत्र शाहिद के रूप में हुई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक कल रात से लापता था। उसको तलाश करने की कोशिश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। युवक को मोबाइल भी बंद आ रहा था। घटनास्थल से युवक को मोबाइल भी गायब मिला है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक की हत्या से परिजनों में मातम का माहौल है। वहीं पुलिस ने मौके पर फिंगर एक्सपर्टस और डॉग स्क्वायड भी बुलाया। दोनों ने घटनास्थल से सबूत एकत्र किए हैं। परिजनों ने अज्ञात में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई जा रही है। थाना पुलिस को कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।