मेरठ दर्पण
Breaking News
लखनऊ

उत्तर प्रदेश में बिना मास्क वालों से वसूले जायेगे दस हजार रुपए तक

 

 

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को एक अहम फैसला लिया गया है। अब पूरे प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। जरूरी सेवाओं को छोडकर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इस दिन प्रदेश की प्रमुख जगहों को  सैनेटाइज करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही अगर आप मास्क नहीं पहनते है तो आप पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और अगर आप दोबारा बिना मास्क के पकड़े गए तो आपको दस हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।

इससे पहले कोविड प्रबंधन के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि लखनऊ में 1000 बेड का नया कोविड हॉस्पिटल स्थापित किया जाए। डिफेंस एक्सपो आयोजन स्थल इसके लिए बेहतर स्थान हो सकता है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जाए।

Related posts

गंगा में लाशें प्रवाहित करने पर रोक, पुलिस 24 घंटे करेगी घाटों पर पेट्रोलिंग

प्रदेश में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश,

राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से की मुलाक़ात

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News