मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

बागपत के ग्वालीखेडा ग्राम पंचायत को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त कर सरकार का जताया आभार

 

बिनौली: विकास कार्यों के बेहतर संचालन के लिए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए ग्वालीखेडा ग्राम पंचायत को चुना गया है।
ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय से वर्ष 2021 के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कारों की घोषणा हुई है। इस आशय का पत्र भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डॉ. विजय कुमार बेहेरा ने जारी किया हैं। जिसमे प्रदेश की 28 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। जनपद की ग्वालीखेडा ग्राम पंचायत भी राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित हुई है। पुरस्कार के लिए चयनित ग्राम पंचायत को आठ लाख रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा। पुरस्कार मिलने की सूचना पर पूर्व प्रधान दीपक शर्मा, पूर्व प्राचार्य महंत डॉ.साधुराम स्वामी, बाबूराम प्रधान, लोकेश शर्मा, सतेंद्र, देवेंद्र सोनी, राकेश, जितेंद्र गर्ग, कल्याण आदि ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार का आभार जताया है। पूर्व ग्राम प्रधान दीपक शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों के भरपूर सहयोग से राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

Related posts

बागपत में मुठभेड़ इनामी बदमाश घयल

डा गीता रानी ने टीकाकरण के लिए छात्र छात्राओं को किया प्रेरित

बसोद में शहादत दिवस 17 जुलाई को आयोजित होगा

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News