मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

आम आदमी पार्टी दिलवाएंगी किसानों का हक-हुडा जरीवाला

मेरठ। आज मेरठ में आम आदमी की महापंचायत रैली होने जा रही है। इस रैली को मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा उप्र प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी संबोधित करेंगे। पार्टी स्थल पर लोगों का पहुंचना शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का बड़ा कटआउट लगा हुआ है वहीं दूसरी ओर एक मंच पर रागिनी गायकों की टीम महापंचायत में आए लोगों का रागनी गाकर मन बहला रही है।

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता हुडा जरीवाला महापंचायत स्थल पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कार्पोरेट लाबिंग की वजह से किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। आम आदमी पार्टी किसानों को उनका हक दिलवाएंगी। उन्होंने कहा कि किसानों से अन्न मिलता है और उससे ही आम लोगों का जीवन भी चलता है। आज किसान अपने हक की लड़ाई के लिए बार्डर पर धरना दिए बैठा है। प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। कुछ बड़े कार्पोरेट घरानों के दबाव के चलते भाजपा की सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है। यह सिर्फ किसानों की लड़ाई नहीं है। देश के 100 करोड जनता की लड़ाई है।

हुडा जरीवाला,प्रवक्ता आम आदमी पार्टी

इस कृषि कानून से आम आदमी तक प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ आज तमाम पार्टियां खड़ी हैं। लेकिन सब अपने फायदे देख रही हैं। जबकि आम आदमी पार्टी ने धरनारत किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई है। उप्र सरकार ने जब बार्डर पर बैठे किसानों की मुलभूत सुविधाएं बंद कर दी तो दिल्ली सरकार ने किसानों को मदद की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा और उसकी सरकार को किसान छठी का दूध याद दिला देंगे।

Related posts

समर गार्डन में मकान के अंदर विस्फोट होने से दो मकान गिरे, हादसे में एक महिला की मौत

Ankit Gupta

शंकर नगर (कंकर खेड़ा) में निकाली गई जनजागरण बाइक रैली

Mrtdarpan@gmail.com

जिला विज्ञान क्लब मेरठ ने मनाया राष्ट्रिय विज्ञान दिवस

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News