मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

गैस और पेट्रोल के बढते दामों के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

मेरठ। प्रतिदिन बढ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने ठंडी अंगीठी में रोटी सेककर बढती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि रसोई गैंस के दामों में बढोत्तरी हो रही है। जिसके चलते आम लोगों के घरों के चूल्हे ठंडे पड़े हुए हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल के बढते दामों ने आम लोगों के साथ मध्यमवर्गीय लोगों की कमर तोड़ दी है।

वरिष्ठ सपा नेता परविंदर सिंह ईशु ने कहा कि भाजपा सरकार को अब बैसाखी की जरूरत है। सरकार से दे नहीं संभल रहा है। मंदिर और मस्जिद की राजनीति करने वाले कभी देश का भला नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही अपनी जिम्मेदारियां निभाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। वहीं इस दौरान भारी संख्या में कमिश्नरी पर पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। सपाइयों ने मोदी-योगी होश में आओ जैसे नारे लगाए। महिला सपा कार्यकर्ता आटा और ठंडी अंगीठी लेकर बैठी थी। उन्होंने कहा कि कैसे रोटी बनाए। न तो गैस है और न ही उनके यहां पर राशन हैं। इस महंगाई के चलते सब कुछ मुश्किल हो गया है। महिला कार्यकर्ताओं ने स्मृति इरानी पर तंज कसते हुए कहा कि अब कहां हैं स्मृति ईरानी जो महंगाई के विरोध में सिलेंडर सड़कों पर रखकर प्रदर्शन करती थी।

Related posts

आयुक्त ने की कोविड के संदर्भ में समीक्षा बैठक

Mrtdarpan@gmail.com

सोमदत्त विहार कॉलोनी में बाहरी आवा जाही बन्द

विधायक दिनेश खटीक ने किया नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को जागरूक

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News