मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

महर्षि दयानंद की विचारधारा से होगा राष्ट्र उन्नत:आर्यवेश

बिनौली-  जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वाधान में महर्षि दयानंद जयंती समारोह हुआ। जिसमें वक्ताओं ने महर्षि दयानंद की वैदिक विचारधारा को आत्मसात करने का आहवान किया।

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि वर्तमान परिवेश में महर्षि दयानंद का चिंतन प्रासंगिक है। उनका चिंतन सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक क्षेत्र में जरुरी है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता ही सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं। इसलिए सरकार को किसानों की भावना की कद्र करनी चाहिए। पूर्व विधायक डॉ.अजय तोमर ने कहा कि महर्षि दयानंद ने समाज सुधार के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने महर्षि दयानंद को सच्चा राष्ट्रभक्त बताया।  इस अवसर पर शिक्षा, पर्यावरण, चिकित्सा, कृषि, समाजसेवा आदि क्षेत्रों में सराहनीय योगदान करने वाली विभूतियों को संयोजक प्रो.बलजीत सिंह आर्य ने स्मृति चिंह व शाल देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व आचार्य धनकुमार शास्त्री ने यज्ञ की पूर्णाहुति कराई। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना की अध्यक्षता व उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स के संचालन में हुई गोष्ठी में प्रमेंद्र तोमर, सतेंद्र प्रमुख, धीरज उज्ज्वल, लेखराज प्रधान, महंत डॉ. साधुराम स्वामी, विनोद खेडा, सुधीर तोमर, राजू तोमर सिरसली, गौरव बडौत, ब्रजमोहन शाश्त्री, चिराग चौधरी, सजंय राणा, रेनू सिंह, डॉ. रामभजन सिंह, सुबोध राणा, गगन धामा आदि मौजूद रहे।

Related posts

बालिका सुरक्षा सम्मान व स्वाबलंबन  कार्यक्रम शुरू 

श्रेष्ठ कर्म और पुरुषार्थ से मानव कल्याण:मायाप्रकाश

संस्कारित युवा पीढ़ी राष्ट्र की रीढ़:केपी मलिक

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News