मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि के लिए रहिए तैयार

मेरठ। हिमाचल और काश्मीर की घाटी के ऊपर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी भारत खासकर पश्चिम उप्र के मेरठ,मुजफ्फरनगर, बिजनौर,सहारनपुर और शामली में जबरदस्त ओलावृष्टि ​और बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। आने वाले 24 घंटे में मौसम जबरदस्त तरीके से पलटी मार सकता है। मोदीपुरम कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आने वाले 24 से 48 घंटे में बारिश के आसार बन रहे हैं। ओले भी गिर सकते हैं। वहीं मंगलवार को तापमान 25 डिग्री को पार कर गया।

मौसम के बदलाव से आज सुबह से ही दिन गर्म है। सूरज ढलने के बाद सर्दी का असर बढ़ रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 व न्यूनतम 32 प्रतिशत दर्ज की गई।एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.1 डिग्री व रात के तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार 4 और 5 फरवरी को आंधी-ओले और बारिश के आसार हैं।भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि करीब डेढ़ से पौने दो माह बाद मंगलवार को दिन में मौसम बदला हुआ था।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि इस सीजन में पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय होने से ठंड का असर बना है। आगे पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने से सर्दी का समय बढ़ सकता है। हालांकि बारिश और सर्दी से गेहूं की फसल को काफी लाभ मिलेगा। मेरठ में इस समय एक्यूआई 250 के आसपास है। जबकि अन्य जनपदों का एक्यूआई 300 से नीचे नहीं आ रहा है। बारिश होने के बाद ही एक्यूआई में सुधार आएगा। हापुड का एक्यूआई 330, गाजियाबाद 395, शामली 290 व मुजफ्फरनगर का 310 है।

Related posts

मेरठ कोरोना अपडेट

कम्पोजिट विद्यालय फफूण्डा में सोमेन्द्र तोमर ने किया यूनिफार्म वितरण

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने वितरित किये फल

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News