मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

देह व्यापार की सूचना पर बाईपास स्थित होटल पर छापा

मेरठ। मेरठ का बाई पास देह व्यापार के लिए बदनाम होता जा रहा है। आज एएचटीयू के प्रभारी ब्रजेश शर्मा के नेतृत्व में हुई छापेमारी में ऐसे ही एक सेक्स रैकेट को पकड़ा। ये छापेमारी आज बाईपास स्थित होटल में हुई। ये छापेमारी मुखबिर की सूचना पर की गई। काफी दिनों से एनजीओ मिशन रेस्क्यू ऑपरेशन लगी हुई थी आज सफलता प्राप्त हुई। छापेमारी में 3 लड़कियां और 1 लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। लड़को को पुलिस ने थाना टीपी नगर भेज दिया और लड़कियों को एएचटी यू थाने भेज दिया गया। बताया जाता है होटल ग्रीन पैलेस में काफी समय से ये धंधा चल रहा था। प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियों ने जानकारी दी है कि पूरी धंधे की डीलिंग वॉट्सएप पर होती थी। पुलिस होटल संचालक के खिलाफ भी कार्यवाही कर रही है।

कबाड़ी बाजार हुआ बंद तो बाई पास ने पकड़ी रफ्तार:-
जिले में पहले सैकड़ों साल पुराना रेड लाइट एरिया था। जहां देह व्यापार फलता फूलता था। लेकिन जब से ये बंद हुआ है उसके बाद से बाई पास का इलाका इस काम के लिए काफी मुफीद होने लगा है। बताया जाता है कि बाई पास स्थित कई होटलों में सेक्स का कारोबार चलता है। इससे पहले भी कई बार छापेमारी में देह व्यापार में संलिप्त लड़कियों को पकड़ा जा चुका है। बताया तो ये भी जाता है इन होटलों में विदेशी लड़कियां भी सप्लाई की जाती हैं। ये लड़कियां ग्राहकों की डिमांड पर बुलाई जाती है। पुलिस टीम पकड़ी गई लड़कियों और लड़के से पूछताछ कर रही है।

Related posts

मेरठ में बंसत पंचमी की धूम, सरस्वती पूजन कर मनाया बाल हकीकत राय का बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Mrtdarpan@gmail.com

टोल प्लाजा के पास गाड़ी में लगी भीषण आग

Ankit Gupta

मेरठ डिपो की बस ने पुलिस को गाड़ी में मारी टक्कर

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News