मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

होटल में देह व्यापार करवाने वाला व्यापारी नेता गिरफ्तार

मेरठ- शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट स्थित होटल साहिल के मालिक और व्यापारी नेता विनोद अरोड़ा को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। व्यापारी नेता एक साल से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था। आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसको गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि आरोपी व्यापारी नेता विनोद अरोडा अपने होटल साहिल में अनैतिक कार्य करवाता था। सूत्रों की माने तो होटल देह व्यापार का केंद्र बना हुआ था। होटल में बाहर से लड़कियों को बुलाया जाता था। यहां आने वाले युवकों को कमरा मोटे किराए पर उलब्ध कराया जाता था। होटल की आड़ में व्यापारी नेता देह व्यापार का धंधा करा रहा था। पुलिस की जांच एजेंसी से लेकर पूरा पुलिस विभाग इसके पीछे लगा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित विनोद अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। एएचटीयू के प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि एक साल पहले विनोद अरोड़ा के होटल से दो संचालक समेत चार युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थीं। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया था।

एएचटीयू के प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी विनोद अरोडा व्यापार संघ का पूर्व महामंत्री भी रह चुका है। व्यापार संघ का लाभ उठाकर ही विनोद अरोडा साहिल होटल की आड़ में गंदे काम करवाता था। पुलिस को इसकी सूचना जब मिली तो छापा मारने पर मामला संज्ञान में आया। उसी दौरान से ही कार्रवाई कर आरोपित की तलाश की जा रही थी। मेरठ में शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा के साहिल होटल से देह व्‍यापार पकड़ा गया था। पुलिस ने होटल से दो संचालकों, चार ग्राहकों और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया था। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज कराया गया था।

बताया जाता है कि बाहर से युवतियों को बुलाया जाता था। सूचना पर थाना एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने इसकी जांच कराई तो व्यापारी नेता विनोद अरोड़ा के साहिल होटल में देह व्‍‍‍‍‍‍‍यापार चलने की बात सामने आई थी। होटल व्यापारी व्यापार संघ से जुड़ा होने के चलते इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। एएचटीयू की टीम ने शनिवार को व्यापारी नेता विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया

Related posts

वैंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे

नवनिर्वाचित एमएलसी अश्वनी त्यागी को दी शुभकामनाएं

मेरठ में दस दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News