मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

अपह्रत बच्चे को 24 घण्टे में किया बरामद,आरोपी बुआ गिरफ्तार

मेरठ। थाना टीपी नगर क्षेत्र से अपहृत 10 साल के प्रिंस को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बरामद कर लिया। 10 साल के प्रिंस का अपहरण उसकी सगी बुआ ने हत्या के उद्देश्य से किया था। पुलिस ने इस सबंध में बच्चे की बुआ उसकी सहेली और एक युवक को गिरफ्तार किया है। बुआ ने बच्चे प्रिंस का अपहरण कर उसको शास्त्रीनगर में रखा हुआ था। पुलिस ने शास्त्री नगर से बच्चे को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बच्चे की बुआ ने ही अगवा किया था। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही थी।

टीपीनगर थाना क्षेत्र की देवलोक कॉलोनी से गत शुक्रवार को 10 साल के बच्चे प्रिंस का अपहरण हो गया था। एसओ टीपीनगर विजय गुप्ता के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर अक्षय का बेटा प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था।
आरोप है कि इसी दौरान सर्वे करने आई टीम की दो महिलाएं बच्चे को ले गईं। पड़ोस में रहने वाली बाला ने महिलाओं के साथ प्रिंस को जाते देखा तो परिजनों को बताया। परिजन बच्चे को काफी देर तक तलाशते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। उसमें दो महिलाओं के साथ बच्चा जाता दिख रहा है। महिलाएं स्वास्थ्य विभाग में काम करती हैं या नहीं अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं अक्षय ने अपनी बहन पर बच्चे को ले जाने का शक जताया था। एसपी सिटी डा0 एएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षय की बहन एक युवक के साथ कुछ दिन पहले चली गई थी। जिसका उसने विरोध किया था। तभी से अक्षय की बहन उससे दुश्मनी रखने लगी थी। इसी कारण उसने अक्षय के 10 साल के बेटे प्रिंस का अपहरण कर लिया। समय रहते पुलिस ने प्रिंस को बरामद कद लिया वरना बुआ प्रिंस की हत्या करने की फिराक में थी।

Related posts

नगर निकायों के कार्याे को गंभीरतापूर्वक लें, निर्माण कार्यों की जांच ठीक प्रकार से कराये-आयुक्त

कांवड़ यात्रा-2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक

Ankit Gupta

गंगा नदी के धारा परिवर्तन व यकाएक अधिक डिस्चार्ज आ जाने के कारण हो गया कटान

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News