मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

भाजपा ने किया किसान चौपाल का आयोजन

मेरठ दर्पण- मेरठ मंडल देहात भाजपा के अध्यक्ष रूपकिशोर शर्मा ने ग्राम सलेमपुर, गूमी, गगोल खेड़ा बलरामपुर और चंदसारा में किसान चौपाल का आयोजन किया। जिसमें कृषि विधेयक 2020 के संबंध मे विस्तार से चर्चा की गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सोमेंद्र तोमर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल का रहना हुआ। विधायक सोमेंद्र तोमर ने उपस्थित किसानों से कृषि विधेयक के फायदे व किसानों के लिए इस बिल की उपयोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा की। और इस बिल से किसानों को मिलने वाले फायदे के बारे में समझाया। ओर किसानों व ग्राम वासियों की अन्य समस्याएं भी सुनी और उनका समाधान किया। मंडल प्रभारी विजेंद्र अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
किसान चौपाल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा ने की व संचालन मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र विकल ने किया। इस अवसर पर महामंत्री राहुल गुर्जर व सचिन त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मंडल मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह, मंडल मंत्री प्रदीप गगोल, संजय शर्मा , मनोज शर्मा,सरताज सलेमपुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

मदरसा हदीसुल कुरआन अरेबिक काॅलेज में नारी सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलम्बन पर आयोजित हुयी एक विचार गोष्ठी

मेरठ में युवक की हत्या

मेरठ में कोरोना से तीन की मौत

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News