मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

मदरसा हदीसुल कुरआन अरेबिक काॅलेज में नारी सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलम्बन पर आयोजित हुयी एक विचार गोष्ठी

प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान- उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण

नारी अबला नहीं सबला है-उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण

मेरठ- अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग जनपद मेरठ के तत्वाधान में आज मदरसा हदीसुल कुरआन अरेबिक काॅलेज, ललियाना में आयोजित मिशन शक्ति नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलम्बन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मौ0 तारिक ने महिलाओं एवं छात्राओं के कल्याणार्थ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि नारी अबला नहीं सबला है। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्राएं उपस्थित रही।
उपनिदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण मौ0 तारिक ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर 2020 से वासन्तिक नवरात्र तक 180 दिन का विशेष अभियान मिशन शक्ति चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि प्रथम चरण में 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2020 तक विभिन्न कार्यक्रम अभियान अंतर्गत सफलतापूर्वक संचालित किये गये।
कार्यक्रम में अध्यक्ष बिटिया फाउण्डेशन अंजू पाण्डेय ने महिलाओं की सुरक्षा एवं उत्थान हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जारी हैल्पलाईन एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तार से बताया। विधि सह परीवीक्षा अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मेरठ डा0 श्रीती सगर द्वारा प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु चलायी जा रही योजनाओं के बारे में उपस्थित छात्राओं को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन श्री शाह आलम द्वारा किया गया
इस अवसर पर उपनिदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण मौ0 तारिक, अध्यक्ष बिटिया फाउण्डेशन अंजू पाण्डेय, विधि सह परीवीक्षा अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मेरठ डा0 श्रीती सगर, शकील अहमद, इसरार अहमद हाफिज अनीस, जर्रार हुसैन, इसरार, विकास कुमार भारती, शुऐब त्यागी, तरूण कुमार, सुल्तान अब्बास, संजीव कुमार एवं आशीष कुमार राणा आदि उपस्थित रहें।

Related posts

आईसीएससी जोनल बास्केटबाल टूर्नामेंट में सोफिया व सेंट मैरी का रहा जलवा

Ankit Gupta

मंडल में न हो पराली व कूडा जलाने की घटनाएं, दोषियों के विरूद्ध करें नियमानुसार कार्यवाही-आयुक्त

शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र एसोचैम की राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के अध्यक्ष नियुक्त

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News