मेरठ दर्पण
Breaking News
लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने मंगलवार दोपहर एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते हड़कंप मच गया। हालांकि, वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला काफी हद तक जल चुकी थी। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला की शादी महाराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। मनमुटाव के बाद उससे तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से निकाह किया। इसके बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया।
महिला का आरोप है कि इस दौरान आसिफ के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे, जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह कर दिया। उसका कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

Related posts

उत्तर प्रदेश में चिकित्साधिकारियों के तबादले

कम हो रहे हैं कोरोना के मामले, जल्द ही हो सकता है लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन

Ankit Gupta

मुख्यमंत्री ने 35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के दौरान निम्नलिखित अनुमति दिए जाने के दिये निर्देश

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News