मेरठ दर्पण
Breaking News
विशेष

त्वचा को बहुत से फायदे देता है लौकी का जूस, जाने इस्तेमाल करने का तरीका

लौकी का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। बहुत से लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं। इसके अलावा लौकी का सेवन अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है। यह आपकी सेहत को बहुत से फायदे देती है। लेकिन यह आपकी त्वचा को भी बहुत से फायदे देती है। बहुत से लोग लौकी का जूस बनाकर पीते हैं। लेकिन त्वचा पर भी इसके जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपकी त्वचा को बहुत से फायदे मिलते हैं। आज हम लौकी के जूस के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे। त्वचा के दाग धब्बे और पिंपल्स को दूर करने के लिए लौकी के जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
आप लौकी का रस निकाल लें। अब इस रस को चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा मुलायम बनती है। साथ ही चेहरे के दाग धब्बे भी दूर होते हैं। अगर आपको एक्ने की समस्या है तो इसके लिए लौकी के जूस में थोड़ा गुलाबजल ऐड करें। अब इसे कॉटन की मदद से लगाएं। ऐसा थोड़े दिनों तक करने से आपको फायदा होगा। अगर आपको पिंपल्स की समस्या है तो आप सीधे तौर पर लौकी के रस को पिंपल्स के ऊपर लगा सकते हैं। हफ्ते में तीन से चार बार इस्तेमाल करने पर आपको फायदा होगा। लौकी के जूस से आपकी त्वचा को बहुत से फायदे मिलते हैं। आप इसका फेस पैक बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
 दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

02 लाख 08 हजार से अधिक किसान लें रहे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

Mrtdarpan@gmail.com

सपने में आग देखना: सपने में आग देखने का क्या मतलब होता है? ज्योतिष क्या कहता है?

cradmin

LensKart ने नए फंडिंग राउंड में 100 मिलियन जुटाए, जानिए फंडिंग रिपोर्ट!

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News