मेरठ दर्पण
Breaking News
राष्ट्रीय

नोएडा – श्रीकांत त्यागी के घर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

योगी सरकार का बुलडोजर चलता है तो वो जाती धर्म नहीं देखता वो सिर्फ अपराध देखता है .नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले के मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब भगोड़े श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर यह इनाम घोषित किया है। इससे पहले, सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी पहुंची और श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू की। टीम ने श्रीकांत द्वारा कॉमन क्षेत्र और पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की। नोएडा अथॉरिटी के कुछ लोग फावड़ा और हथौड़े चलाया। आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी की तालश में जुटी है। श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। कई बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ और ऑन हुआ। नोएडा पुलिस की कई टीम उत्तराखंड में श्रीकांत त्यागी की तलाश में जुटी हैं।

Related posts

पल्स पोलियो 2020-21 का राष्ट्रीय टीकाकरण (एनआईडी) अभियान आज राज्य के सभी जिलों में हुआ शुरू

Ankit Gupta

सुप्रीम कोर्ट ने धूम्रपान की उम्र 21 करने के अनुरोध को खारिज कर दिया

Ankit Gupta

स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू 

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News