मेरठ दर्पण
Breaking News
धार्मिक

शनिवार के दिन करे ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत होगी धन वर्षा

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो कि जीवनभर बहुत मेहनत करते हैं और पैसा कमाते हैं। लेकिन उन्हें मेहनत का फल नहीं मिलता और न ही पैसा हाथ में रूकता है। ऐसे में हो सकता है कि आपके ग्रह-नक्षत्र ठीक न चल रहे हों। इसलिए पूजा-पाठ और प्रतिदिन कुछ उपाय करने से आपको अच्छा फल मिल सकता है।  खासतौर पर शनिवार के दिन यदि आप भगवान शनिदेव की पूजा करते हैं तो वह प्रसन्न होकर मनवांछित फल देते हैं। यहां हम आपको शनिदेव को प्रसन्न करने का एक आसान उपाय बता रहे हैं।

 

  • शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जाते हैं। इसमें से सबसे सरल उपाय है कि कुत्ते को रोटी खिलाना। शास्त्रों के अनुसार शनिवार के दिन रोटी पर सरसों का तेल लगाकर उसे कुत्ते को खिलाएं। ऐसा करने से शनि के दोषों से मुक्ति मिलती है और यह आपको जीवन में सफलताएं प्राप्त होंगी।
  • कुत्ता का शनिदेव का वाहन है और यदि आप कुत्ते को खाना खिलाते हैं तो शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि की साढ़े साती या ढैय्या चल रही है तो आपको इससे लाभ मिलेगा।
  • यह भी मान्यता है कि कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाने से राहु-केतु से संबंधित दोष समाप्त होते हैं। साथ ही कालसर्प योग से पीड़ित व्यक्ति को भी यह उपाय जरूर करना चाहिए।
  • इसके अलावा शनिवार के दिन गरीबों व जरूरतमंदों को दान देना लाभकारी होता है। इस दिन उड़द की दाल की कचौड़ी गरीबों को बांटनी चाहिए।
  • साथ ही शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में जाकर उनके समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस दीपक में काले तिल डालना न भूलें।

Related posts

इस सावन में कितने सोमवार व्रत होंगे , जाने व्रत से जुडी बातें

Ankit Gupta

भूलकर भी सुबह उठते ही ना देखे ये चीजे, होगा नकारात्मक प्रभाव

Ankit Gupta

भोलेश्वर मन्दिर से निकली कलश यात्रा

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News