मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्लीलखनऊ

यूपी में चुनाव आयोग ने कई जिलों के डीएम और एसएसपी बदले, देखिए लिस्ट –

 

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव  चल रहा है। इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग  ने कई जिलों के कलेक्टर और पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 3 जिलों के कलेक्टर और 2 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय स्तर पर शिकायतें मिलने के बाद यह कार्यवाही की गई है।

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार बनाए गए हैं। शिवाकांत द्विवेदी को बरेली का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। नोएडा विकास प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नेहा शर्मा को कानपुर नगर का डीएम बनाकर भेजा गया है। इनके अलावा 2 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। हेमराज मीणा को कौशांबी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचन आयोग ने फिरोजाबाद के पुलिस कप्तान को भी बदला है। अब आशीष तिवारी को फिरोजाबाद का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। निर्वाचन आयोग ने इन पांचों आईएएस और आईपीएस अफसरों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले जिलों में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।

Related posts

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नए मंत्रिमंडल में किसको मिला मंत्री पद

Ankit Gupta

गरीबी रेखा से नीचे होना कानून के शासन का पालन न करने का अपवाद नहीं: SC

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News