मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

योगी सरकार बौखला चुकी है-मनजीत सिंह कोछड़

मेरठ- ऊ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज कांग्रेसजन ने वाल्मीकी मन्दिर मे पुष्प अर्पित कर प्रार्थना करी।
महर्षी मन्दिर कंकर खेड़ा मे महर्षि वाल्मीकी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थितजन को सम्बोधित करते हुए ऊ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य स-मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा सीतापुर मे बेहद धूल भरे कमरे मे नज़रबंदी के दौरान प्रियंका गाँधी द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई करने पर योगी आदित्य नाथ द्वारा दलित विरोधी टिप्पणी की हम सब कांग्रेसजन घोर निंदा करते है।
साफ सफाई,झाड़ू लगाना कोई हीन या छोटा कार्य नही है। यह तो प्रत्येक गृहिणी नित्यप्रति करती है।
प्रियंका गाँधी पर योगी आदित्य नाथ द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध जताते हुए आज मनजीत सिंह कोछड़ ने ककंर खेड़ा, वाल्मीकी बस्ती मे पहुंच कर झाड़ू लगाया एव वाल्मीकी मन्दिर मे प्रार्थना करी।
कोछड़ ने कहा योगी सरकार बौखला चुकी है। नही सभल रहा है ऊ,प्रदेश जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है! आदरणीय प्रियंका गाँधी जी के नेतृत्व मे – 2022 मे कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

Related posts

ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर के आवास पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Ankit Gupta

कोरोना संक्रमण से मृतक व्यापारियों को हवन कर श्रद्धांजलि दी

मेरठ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश घायल

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News