मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर के आवास पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मेरठ पहुंचे जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान रात्रि सवा आठ बजे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पहुंचे जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने जलपान किया।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर कर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एम एल सी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, मंडल अध्यक्ष राम कुमार चौबे, मंडल अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित, मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष डॉ वकुल रस्तोगी आदि मौजूद रहें।

Related posts

बसन्त पंचमी जीवन में नये रंग एवं उल्लास भरने वाला सबसे बड़ा पर्व- डॉ0 सुधीर गिरि

आमजन अपने जीवन व स्वास्थ्य से न करें समझौता, खांसी, सांस फुलना व बुखार के लक्षण होने पर तुरंत करायें अपनी कोरोना जांच-आयुक्त

आउटस्टैंडिंग नर्सों ने किया हंगामा ,अपनी मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News