मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्ली

भोपाल में मिला कोरोना डेल्टा प्लस का पहला मामला

 

 

 

 

भोपाल में कोरान संक्रमण की दूसरी लहर भले ही कमजोर हो गई है, लेकिन खतरा अब भी बरकरार है। राज्य में कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरिएंट केस सामने आने से चिंता बढ़ गई है। भोपाल में एक महिला में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। महिला के संपर्क में आए 20 अन्य लोगों की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला घर पर है।

 

भोपाल में बरखेड़ा पठानी निवासी 65 साल की महिला में यह वैरिएंट मिला है। कुछ दिन पहले उसके सैंपल की जांच करने के लिए भेजा गया था। हालांकि, महिला की रिपोर्ट निगेटिव है और अपने घर पर आइसोलेट है। देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को जिम्मेदार माना जाता है। अब इसी वैरिएंट का बदला रूप डेल्टा प्लस है। यह पहली बार भारत में ही पाया गया। अभी तक देश में 6 डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले मिल चुके हैं। विशेषज्ञ का कहना है कि इस नए डेल्टा प्लस वैरिएंट पर मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल का भी असर नहीं हो रहा है।

 

 

 

महिला के संपर्क में आए 20 लोगों की चल रही जांच
भोपाल से जून में 15 सैंपल जांच के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। जीनोम सिक्वेंसिंग में महिला के सैंपल में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिलने की पुष्टि हुई। साथ ही रिपोर्ट में डेल्टा और अन्य वैरिएंट भी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अब महिला के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रही है। अभी तक इसमें 20 लोग की पहचान की गई है, जिनकी जांच चल रही है।

Related posts

किसान आज जलाएँगे कृषि कानून की होली, यूपी गेट पर जुटने लगे किसान

चारा घोटाले के एक और मामले में लालू दोषी, फिर जाएंगे जेल;

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News