मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

यज्ञ कर किया नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ

 

बिनौली। ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञ कर किया गया। यज्ञ में कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाओं ने नवीन विश्वाश ऊर्जा के साथ नये सत्र में कार्य करने का संकल्प लिया।
भारतीय ज्योतिष परिषद  के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार वशिष्ट ने ब्रह्मा पद से कहा कि यज्ञ हमारी संस्कृति का प्रतीक है। यज्ञ के द्वारा नवीन कार्य की शुरुआत करना शुभ व फलदायी होता है। ईश्वर की उपासना एवं परमात्मा का ज्ञान वेद मंत्रों से प्राप्त होता है।
कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शाश्त्री ने कहा कि छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुये कहा कि अच्छे वातावरण में अनुशाशन का पालन करते हुए खूब मन लगाकर पढ़े ताकि तुम्हें कामयाबी प्राप्त हो। कॉलेज के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने नये विश्वाश ऊर्जा के साथ नये सत्र में कार्य करने का संकल्प लेते हुये यज्ञ में आहुति दी। इस अवसर पर संस्था महासचिव
डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, उपप्रधानाचार्य नसीम खान, अश्वनी मोघा, केतन शर्मा, मगनपाल सिंह, अजय त्यागी, कविता राणा, मनीषा पंवार, नीतू पंवार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

वरिष्ठ नागरिकों ने किया शिक्षकों को सम्मानित

राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ महायज्ञ सम्पन्न

पोस्टर बनाकर पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News