मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों से होली खेली

विधायक सोमेन्द्र तोमर ने जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों के साहित्य वितरित किए

उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बहुत संपर्क अभियान के अंतर्गत मेरठ दक्षिण विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को जागृति विहार, शास्त्रीनगर एवं मेरठ देहात मंडल के बूथों पर जाकर जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों के साहित्य वितरित किए और लोगों को सरकार के 4 वर्ष की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान जागृति विहार एवं शास्त्री नगर में आयोजित होली मिलन समारोह में विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों से होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दी। शास्त्रीनगर मंडल के बूथ अध्यक्षों नीलम राजपूत, हिमांशु बत्रा, विशाल ठाकुर, अमित कुमार, पंकज विश्नोई, जेएस कुरेशिया के आवासों पर पदनाम पट्टिका भी लगाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष, राम कुमार चौबे, प्रदीप कपूर, रूप किशोर शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ. वकुल रस्तोगी, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, डॉक्टर बृजेश त्यागी, हेमा पंत, समीर चौहान, अनिल राज कौशिक, नरेन्द्र चौधरी, राहुल गुप्ता, सचिन त्यागी, राजेश लटवाल, दिनेश गुप्ता, लोकेश ठाकुर, अनिल त्यागी, जगवीर मलिक, सतीश गर्ग, सुबोध त्यागी, सागर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, महिपाल भड़ाना, राजकुमार मदान, निधि रस्तोगी, राजेश निगम, महेन्द्र मेघानी, राजेश रुहेला, अमर शर्मा, हर्ष पाठक, महेंद्र कुमार, नरेश विश्वकर्मा, अट्टू कैलाश, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, नरराज कौशिक, नरेन्द्र विकल, राहुल गुर्जर, सचिन त्यागी, गुड्डू गगोल आदि मौजूद रहे।

Related posts

हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ नगर आयुक्त से मिले व्यापार संघ नेता

निशुल्क आंखों की जांच एवं फिजियोथैरेपिस्ट शिविर का आयोजन

Mrtdarpan@gmail.com

कृषि विष्वविद्यालय के पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय में पशु चिकित्सा एम्बुलेंस सेवा शुरू

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News