मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

बन्दरो के हमले से घायल हुई भाजपा नेता की पत्नी

कंकर खेड़ा श्रद्धापुरी फेस वन और हरिनगर में बंदरों के झुंड से लोग परेशान

 

मेरठ- कंकर खेड़ा श्रद्धापुरी फेस वन और हरिनगर में बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे हैं और नगरआयुक्त भाजपा नेताओं का फोन रिसीव नहीं करते। बुधवार शाम कंकरखेड़ा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा की पत्नी पर बंदरों ने हमला कर दिया। जिसमें महिला का कुल्हा टूट गया। गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती है। भाजपा नेता का कहना है कि नगरआयुक्त के पास फोन किया। लेकिन उन्होंने रिसीव तक नहीं किया।
कंकरखेड़ा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर ओपी सिंह की पत्नी सरोज सिंह अपनी पड़ोसी महिला के साथ बुधवार शाम के समय घर से कुछ ही दूरी पर दूध लेने के लिए जा रही थी। अचानक से बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस हादसे में भाजपा नेता ठाकुर ओपी सिंह की पत्नी सरोज सिंह रास्ते में गिर गई। इस घटना में सरोज के कुल्हे की हड्डी टूट गई। लोगों ने दौड़कर बंदरों को भगाया और सरोज को सरधना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ठाकुर ओपी सिंह का कहना है कि करीब 2 वर्षों से यहाँ बन्दरों का आतंक है। वही हड्डी टूटने से सरोज की हालत गंभीर हैं। चिकित्सकों ने पैर को बांधकर लटकाया है। उन्होंने बताया कि कूल्हे का ऑपरेशन किया जाएगा। उनका कहना है आयु 45 वर्ष से अधिक है और स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

 

Related posts

मेरठ में कोरोना से आज राहत मिली, एक कि मौत

जिलाधिकारी ने मृतक कोरोना मरीज के कंकरखेडा स्थित आवास पर जाकर पारिवारिकजनों को दी सांत्वना

एनवायरमेंट क्लब वन विभाग मेरठ के साथ मिलकर मनाएगा विशेष वन्यजीव सप्ताह

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News