मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

सुभारती मैनेजमेंट कॉलिज देश के शीर्ष कॉलिजों में हुआ शुमार

 

टाइम्स बी स्कूल एवं ओपेन कंटार बी स्कूल सर्वेक्षण 2022 में देश के शीर्ष मैनेजमेंट कॉलिजों में शामिल हुआ सुभारती विश्वविद्यालय का मैनेजमेंट कॉलिज

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के आचार्य विष्णु गुप्त सुभारती कॉलिज ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स जो कि एन.ए.ए.सी. द्वारा मान्यता प्राप्त ए. ग्रेड विश्वविद्यालय का एक मुख्य घटक महाविद्यालय है।

टाइम्स बी स्कूल सर्वेक्षण 2022 एवं ओपेन कंटार बी स्कूल सर्वेक्षण के अनुसार आचार्य विष्णु गुप्त सुभारती कॉलिज ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स ने अखिल भारतीय स्तर पर सर्वोतम 150 बी स्कूलो में विशेष स्थान प्राप्त किया है। इस प्रक्रिया मे डेटा के संग्रह के बाद व्यवस्थित विश्लेषण किया गया एवं मैनेजमेंट कॉलिजों को तदनुसार रैंक प्रदान किये गए।

सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के.थपलियाल ने मैनेजमेंट कॉलिज के डायरेक्टर डा. आर.के.घई सहित विश्वविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि टाइम्स बी स्कूल सर्वेक्षण एवं ओपेन कंटार बी स्कूल सर्वेक्षण में शीर्ष कॉलिज में सुभारती मैनेजमेंट का शुमार होना हमारे विश्वविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता का सम्मान है। उन्होंने बताया कि सुभारती मैनेजमेंट कॉलिज द्वारा विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट कॉलिज में उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के कार्य किये जा रहे है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने हर्ष प्रकट करते हुए अपनी मंगलकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय हमेशा अपने विद्यार्थियों में योग्यता एवं कौशल विकास के साथ उन्हें उद्योग के क्षेत्र में निपुण बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा मैनेजमेंट कॉलिज विद्यार्थियों में उद्यमी क्षमता निमार्ण करके उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में सफल बना रहा है ताकि वह वह अपनी क्षमता से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।

डीन फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स एवं डायरेक्टर आचार्य विष्णु गुप्त सुभारती कॉलिज ऑफ मैनेजमेंट डा. आर.के.घई ने बताया कि टाइम्स बी-स्कूल एवं ओपेन-कंटार बी-स्कूल भारत की सबसे विश्वसनीय बी-स्कूल रैकिंग है। टाइम्स बी-स्कूल एवं ओपेन-कंटार बी-स्कूल सर्वेक्षण का उद्देश्य भारत के शीर्ष बिजनेस स्कूलों को मान्यता प्रदान करना होता है। दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक देश भर मे 1500 से अधिक बी-स्कूलों का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण विश्वस्तरीय शैक्षणिक एवं व्यवसायिक उच्च मानकों पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसमें संकाय सदस्य, अनुसंधान, पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्वति, उघोग इंटरफेस, बुनियादी ढाचा, भविष्य नीतियां, सहायक गतिविधिया आदि के बुनियाद पर सर्वेक्षण होता है। उन्होंने विशेष बताया कि आचार्य विष्णु गुप्त सुभारती कॉलिज ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स में उत्कृष्टता को अधिकतम महत्व दिया जाता है। उन्हांने कहा कि मैनेजमेंट कॉलिज द्वारा विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण एवं अनुभवी शिक्षाविदों द्वारा ज्ञान वर्धन करके उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में दक्ष बनाया जा रहा है।

Related posts

4481 की हुई जांच 99 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दो की हुई आज मौत

डीएम-एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं

Ankit Gupta

मॉ बच्चे की प्रथम पाठशाला होती है- डा0 अंजुल गिरि

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News